
UP Election 2022: एप्पल के पूर्व कर्मचारी को AAP ने बनाया नोएडा से उम्मीदवार, जानें क्या है इतिहास
ABP News
उत्तर प्रदेश में चुनाव के दिन जैसे जैसे करीब आ रहे हैं सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी की घोषणा कर रहीं हैं इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने भी अपने 150 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.
UP Election: आम आदमी पार्टी ने नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज अवाना को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि मशहूर प्रौद्योगिकी कंपनी 'एप्पल' के पूर्व कर्मचारी हैं. उत्तर प्रदेश में आप ने अपने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार को जारी की है.नोएडा के अलावा जेवर और दादरी सीट का भी प्रत्याशी हुए घोषितपार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता में प्रत्याशियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर की तीन विधानसभा सीटों में नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज अवाना, जेवर विधानसभा सीट पर पूनम सिंह तेवतिया तथा दादरी सीट पर संजय चेची को प्रत्याशी बनाया गया है.सिंह ने साधा बीजेपी पर निशानासंजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में युवाओं ने रोजगार मांगा तो उन्हें अपशब्द कहे गए और लाठियां भांजी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा कई घोटाले हुए.
पंकज सिंह 2017 में बने थे पहली बार विधायकबीजेपी ने गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही फिर से मैदान में उतारा है. नोएडा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया गया है. पंकज सिंह 2017 में पहली बार नोएडा से विधायक चुने गए थे. इस समय पंकज सिंह पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












