
UP Election: यूपी चुनाव में आज पूर्वांचल की 54 सीटों पर मतदान, PM मोदी और अखिलेश यादव की सीधी लड़ाई
AajTak
यूपी चुनाव की फाइनल लड़ाई पूर्वांचल के रण में लड़ी जा रही है. सातवें चरण की 54 सीटों पर वोटिंग जारी है, जहां पर 613 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस चरण में बीजेपी के सामने अपने सियासी दुर्ग को बचाए रखने चुनौती है तो सपा और बीएसपी के सामने अपने पुराने करिश्मा दोहराने का चैलेंज है.
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में अब बारी फाइनल यानि सातवें चरण की है. सातवें फेज में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, जहां पर 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है. सूबे की सत्ता के लिहाज से यह चरण सबसे अहम है. ऐसे में बीजेपी के सामने अपने सियासी वर्चस्व को बचाए रखने की चिंता है तो सपा और बसपा को अपने पुराने गढ़ में ताकत दिखाने का मौका. इतना ही नहीं जातीय आधार वाले छोटे-छोटे दलों की असल परीक्षा इसी चरण में होनी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









