
UP Election: मेरठ एक्सप्रेसवे के बारे में देखें वर्चुअल रैली में क्या बोले PM Modi
AajTak
पीएम मोदी ने आज मेरठ समेत यूपी के 5 जिलों में एक साथ वर्चुअल रैली की. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. पीएम ने सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभकामनायें सबको दीं. इसके बाद उन्होंने अपने एक रैली का किस्सा सुनाया जब वो यूपी में आये थे और ख़राब मौसम की वजह से उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा था. उन्होंने मेरठ एक्सप्रेसवे की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी वजह से कम समय में वो अपने गंतव्य तक पहुंच गए थे. मोदी ने कहा कि यूपी ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, किसानों आदि के बारे में सोचने वाला और उनकी उन्नति के लिए काम करने वाला प्रतिनिधि देश को दिया है. देखें ये वीडियो.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











