
UP Election: प्रयागराज के छात्रों से बोलीं प्रियंका गांधी- डरिये मत, सुनिश्चित कीजिए कि चुनाव आपके मुद्दों पर हो
AajTak
प्रियंका गांधी ने छात्रों से बात करते हुए सरकार पर बेरोजगारों का दमन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार आपको नौकरी नहीं देती है. जब ये नेता आपसे वोट मांगने आएं तो उनकी जवाबदेही तय करिए.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए छात्रों से बातचीत कर उनका हाल जाना. शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं. मैं हर मंच, हर फोरम में आपकी बात उठाऊंगी. प्रियंका ने छात्रों से कहा कि डरिये मत, बल्कि इस बात को सुनिश्चित करिए कि चुनाव आपके मुद्दों पर हो. ये चुनाव आपके रोजगार के मुद्दे पर होना चाहिए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










