
UP Election: पीएम मोदी के भाषण में खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, जानिए क्यों स्पीच छोड़ गए बीजेपी कार्यकर्ता
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 'बूथ विजय सम्मेलन' के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र देने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान कार्यकर्ता पीएम का भाषण छोड़कर जाते दिखाई दिए. लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों को लेकर बड़े दिलचस्प बहाने भी बनाए.
वैसे तो पीएम नरेंद्र मोदी उन नेताओं में शामिल नहीं, जिनकी रैली या सम्मेलन में लोग कुर्सियां छोड़कर जाने लगें. वह भी तब, जब पीएम मोदी खुद संबोधन दे रहे हैं, लेकिन ऐसा ही हुआ. और यह कहीं और नहीं, बल्कि खुद उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'बूथ विजय सम्मेलन' के दौरान हुआ. दरअसल, वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वव विद्यालय के मैदान में वाराणसी के सभी 3361 बूथों से 20 हजार से ज्यादा बीजेपी बूथ पदाधिकारी पहुंचे थे. ये सभी घंटों से पीएम का इंतजार कर रहे थे. लेकिन पीएम मोदी के भाषण के दौरान ही ये सब कुर्सी छोड़-छोड़कर जाते दिखाई देने लगे. कुछ ही देर में सैकड़ों कुर्सियां खाली हो गईं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









