
UP Election: क्या UP चुनाव में 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होगा OPS बहाली का वादा ?
AajTak
उत्तर प्रदेश चुनाव में बचे चार चरणों के चुनाव में OPS का मसला जोरशोर से उठाया जा रहा है. कर्मचारी संगठन OPS को बहाल करने की मांग कर रहे हैं. सपा ने अपने मेनिफेस्टो में OPS बहाली को शामिल कर लिया है.
उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का चुनाव बाकी है और पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर कर्मचारी संगठनों की मुहिम तेज होती जा रही है. कर्मचारी संगठन कई सालों से OPS बहाल करने की मांग कर रहे थे, लेकिन राजस्व की कमी और सरकारों की उपेक्षा ने इस मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. यूपी चुनाव के बीच यह मांग अब सियासी मुद्दा बन गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










