
UP Election: कोरोना नियम तोड़ने पर अमरोहा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों पर केस दर्ज, अखिलेश यादव ने साधा था निशाना
ABP News
UP Elections: अमरोहा में कोरोना नियमों का उल्लंघन कर जुलुस निकालने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक और हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़क बंशी के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में हसनपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने नगर में प्रत्याशी बनने के बाद जुलूस निकाला, जिसमें भारी तादाद में लोग दिखाई दिए जिस पर पुलिस प्रशासन मौन दिखाई दिया लेकिन अखिलेश यादव ने ट्वीट किया अब अमरोहा प्रशासन आचार सहिंता के उल्लंघन, नौगांवा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक और हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़क बंशी के समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
बता दें कि अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा से बीजेपी ने महेंद्र सिंह विधायक को फिर से प्रत्याशी घोषितकिया है. इसके बाद महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने हसनपुर नगर में भारी संख्या में लोगों के साथ एक जुलूस निकाला. तो वहीं नोगावा सादात से बनाए गए पूर्व एम पी देवेंद्र नागपाल ने सड़कों पर खुले आम जुलूस निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












