
UP Election: अपनों के पर कतरे, दलबदलू नेताओं पर मेहरबानी... सपा की ताजा लिस्ट में इन दिग्गजों को टिकट
AajTak
UP Chunav Latest News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 56 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, जिनमें दूसरे दलों से आए नेताओं को खास तवज्जो दी गई है. दारा सिंह चौहान से लेकर रामअचल राजभर, लालजी वर्मा, राकेश पांडेय, विनय शंकर तिवारी जैसे दलबदलू नेताओं को टिकट दिया गया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. सपा ने इस बार की सूची में सूबे की 56 सीटों पर उम्मीदवार के टिकट घोषित किए हैं, जिनमें अवध और पूर्वांचल के इलाकों की ज्यादातर सीटें शामिल हैं. सपा ने इस बार दलबदल कर पार्टी में आने वाले नेताओं को खास तवज्जो दी है और सपा के पुराने नेताओं की जगह दलबदलू नेताओं को टिकट दिए हैं. खासकर बसपा से आने वाले सभी कद्दावर नेताओं को टिकट दिए गए हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










