
UP Election: अखिलेश-शिवपाल के खिलाफ मायावती ने क्यों उतारा दलित प्रत्याशी, समझें बसपा का सियासी गणित
AajTak
बसपा प्रमुख मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के खिलाफ सामान्य सीट होने के बाद भी दलित प्रत्याशी उतारे हैं. बसपा ने करहल सीट पर कुलदीप नारायन और जसवंतनगर सीट पर ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है. पिछली बार इन दोनों ही सीटों पर दलित वोटों के बीजेपी में जाने से बसपा तीसरे नंबर पर रही थी. इसीलिए मायावती ने दलित कार्ड खेला है?
उत्तर प्रदेश की सियासत में पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए मैनपुरी जिले की करहल सीट से उतरे हैं. अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अपनी परंपरागत जसवंतनगर सीट से एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश और शिवपाल के खिलाफ दलित उम्मीदवार उतारा है. ऐसे में सवाल उठता है कि सामान्य सीट होते हुए भी मायावती ने चाचा-भतीजे के खिलाफ दलित प्रत्याशी उतारकर क्या सियासी दांव चला है?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










