
UP Chunav Fifth Round: यूपी में पांचवें दौर की वोटिंग आज, योगी के 6 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
AajTak
यूपी में आज पांचवें दौर की वोटिंग शुरू हो गई है. 12 जिले की 61 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. खास बात ये है कि आज की इस मतदान प्रक्रिया से योगी सरकार से 6 मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी EVM में कैद होगा. इन मंत्रियों में 3 प्रयाजराज से जुड़े हैं, सिराथू सीट से जहां योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मैदान में हैं वहीं प्रयागराज पश्चिम से खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और प्रयागराज दक्षिण से राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की किस्मत का फैसला भी आज होना है. मनकापुर से मंत्री रमापति शास्त्री,चित्रकूट सदर से मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह चुनाव मैदान में हैं. देखें ये एपिसोड.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








