
UP By Election 2022 : आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत
AajTak
UP by election 2022 : चुनाव प्रचार का शनिवार (आज) को आखिरी दिन है और आज की तारीख में मैनपुरी रामपुर और मुजफ्फरनगर के खतौली में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं.आइए जानते हैं कि किस जगह पर कौन नेता आज चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
UP by election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इसमें मैनपुरी लोकसभा के साथ-साथ रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली में विधानसभा लिए उपचुनाव है. इन सभी सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. आज (शनिवार) इन तीनों सीटों पर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में अन्य दलों के साथ साथ समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत उपचुनाव में झोंक दी है.
चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है और आज की तारीख में मैनपुरी रामपुर और मुजफ्फरनगर के खतौली में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं.आइए जानते हैं कि किस जगह पर कौन नेता आज चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
मैनपुरी में सपा और भाजपा के दिग्गजों ने झोंकी ताकत
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. पांच दिसंबर को मतदान होगा. शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा. इस सीट को लेकर सपा और भाजपा दोनों ही पार्टीयों ने पूरी ताकत झोंक दी है. क्योंकि इस सीट पर पूरे देश की निगाह टिकी हुई है.
आज आखिरी दिन के प्रचार में
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भोगांव विधानसभा के आलीपुर खेड़ा में 12 बजे प्रत्याशी डिम्पल यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे. सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव की जसवंतनगर में 3 नुक्कड़ सभाएं है और शिवपाल यादव भी जसवंतनगर में साथ रहेंगे.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











