
UP: हापुड़ की एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 6 की मौत, सीएम ने जताया दुख
AajTak
हापुड़ जिले की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा हुआ है. फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है.
यह घटना हापुड़ जिले के पुलिस थाना धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना जताई है. साथ ही अधिकारियों को इस घटना पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए और उनका समुचित इलाज कराया जाए.
दिल्ली के मुंडका में लगी थी आग
बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, मुंडका में सीसीटीवी और डीआरवी बनाने की फैक्ट्री है. यहां फैक्ट्री का गोदाम भी बना हुआ है. इसमें शुक्रवार शाम सबसे पहले पहली मंजिल पर आग लगी. जब आग लगी, तब 150 से ज्यादा लोग अंदर काम कर रहे थे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









