
UP: हाथरस में डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत, हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे थे ग्वालियर
AajTak
UP News: हाथरस जिले में एक अनियंत्रित डंपर ने कांवरियों को कुचल दिया. इस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है. सावन महीने में कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लिए जा रहे थे.
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा डाला. दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है. कांवड़ियों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है.
हाथरस जिले के सादाबाद थाना इलाके के हाथरस-आगरा मार्ग के बढार चौराहा पर यह हादसा हुआ. जहां पर शनिवार रात करीब 2.30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया. इस दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.
कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक ने बताया जाता है कि उनके साथी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे. दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. जिन्होंने मौके पर राहत कार्य शुरू करवाया.
आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. वहीं, मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उधर, दुर्घटना करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है. उसे शीघ्र पकड़ लिया जाएगा.
पता हो कि इस समय सावन का महीना चल रहा है. इस माह में कांवड़ यात्राएं चलती हैं. उत्तर प्रदेश के सभी गंगा घाटों से कांवड़िया गंगा नदी का पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थानों के शिवालयों पर जाते हैं. मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के आदेश पुलिस प्रशासन को दे रखे हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










