
UP: सीएम कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, योगी हुए आइसोलेट
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि ''मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं.'' बता दें कि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ओएसडी अभिषेक कौशिक, विशेष सचिव अमित सिंह सहित कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना के मामलों में लगातार आठवें दिन उत्तर प्रदेश ने खुद का ही नए मामलों का रिकॉर्ड तोड़ा है. यूपी में आज 18 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. सूबे की राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 5300 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर प्रयागराज है जहां 1800 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









