
UP: शाहजहांपुर में 67500 के नकली नोट के साथ 3 गिरफ्तार, असली नोटों में मिलाकर चलाते थे
AajTak
शाहजहांपुर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में फेक करेंसी के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लखनऊ के रहने वाले नीरज शुक्ला ने दुबग्गा चौराहे पर किसी व्यक्ति से 1 लाख रुपये के नकली नोट 60 हजार में खरीदे हैं. जिन्हें वो असली नोटों में मिलाकर बाजार में चलाने की फिराक में है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में फेक करेंसी के साथ तीन बदनाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी इन नकली नोटों को लखनऊ से लाकर शाहजहांपुर में अलग-अलग तरीकों से बाजार में चलाते थे. इनके पास से पुलिस को 67500 के नकली नोट बरामद हुए. साथ ही पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को सीज किया है. मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने इन्हें बरेली मोड़ के पास पुल के किनारे से गिरफ्तार किया.
दरअसल चौक कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग शाहजहांपुर में नकली नोट बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले नीरज कुमार शुक्ला और शाहजहांपुर के रहने वाले विवेक मौर्य और जबर सिंह को गिरफ्तार किया. इनके पास से 100, 200 और 500 नकली नोट बरामद हुए हैं. जो कुल 67 हजार 5 सौ रुपये हैं.
नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लखनऊ के रहने वाले नीरज शुक्ला ने दुबग्गा चौराहे पर किसी व्यक्ति से 1 लाख रुपये के नकली नोट 60 हजार में खरीदे हैं. वो नकली नोटों को असली नोटों में मिलाकर बाजार में चलाने की फिराक में है. पुलिस अब लखनऊ में बैठे नकली नोट छापने वाले गैंग को पकड़ने में जुट गई है.
नकली नोटों 67 हजार 5 सौ रुपये के हैं
इस मामले पर सिटी सीओ सौम्या पांडे ने बताया कि बड़ी मात्रा में फेक करंसी के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. नीरज शुक्ला लखनऊ विवेक कुमार मौर्य और जबर सिंह शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. ये फेक करेंसी को शाहजहांपुर में अलग-अलग माध्यमों से सर्कुलेट करने की फिराक में थे. विवेक कुमार मौर्य पहले भी फेक करेंसी के मामले जेल जा चुका है. इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








