
UP: शायर मुनव्वर राना का नाम वोटर लिस्ट से गायब, छलका दर्द- 'जब हुकूमत मौका नहीं दे रही तो दुख किस बात का...
AajTak
Lucknow Voting मशहूर शायर मुनव्वर राना ने अपना नाम वोटर लिस्ट में ना होने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का... चुनाव मुद्दों पर नहीं हो रहा है हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी मजहब और धर्म के नाम पर चुनाव कर रही है.'
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव चल रहा है और कई लोगों की वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें मिल रही हैं. लखनऊ में मशहूर शायर मुनव्वर राना का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है. नाम ना होने पर नाराजगी जताते हुए मुनव्वर राना ने कहा, 'जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का...'

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










