
UP: लखीमपुर खीरी में करंट लगाकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने कमरे में ही दफनाया शव
AajTak
लखीमपुर खीरी के गोला गोकरण इलाके में आरोपी मोहम्मद वसी ने करंट लगाकर पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी 2 दिन तक उसी कमरे में सोता रहा. आरोपी ने कुछ साल पहले लड़की का धर्म बदल कर निक़ाह किया था.
दिल्ली में लिव-इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने गर्लफ्रेंड श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसी तर्ज पर लखीमपुर खीरी में वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक लखीमपुर के गोला गोकरण इलाके में आरोपी मोहम्मद वसी ने करंट लगाकर पत्नी की हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद वसी ने कुछ साल पहले लड़की का धर्म बदल कर निक़ाह किया था. अब आरोपी ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर शव कमरे में ही दफना दिया.
इतना ही नहीं, मोहम्मद वसी अपनी पत्नी उषा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की हत्या करने और शव को कमरे में दफनाने के बाद 2 दिन तक उसी रूम में सोता रहा. अब मामले का खुलासा हुआ है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद वशी का पत्नी से झगड़ा हुआ था और रात में जब वह सोई तो उसके हाथ-पांव बांधकर और फिर लंबा तार जोड़कर पत्नी को करंट लगा दिया. उषा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की मौत के बाद आरोपी ने कमरे में ही गड्डा खोदा और पत्नी को दफना दिया.
पुलिस ने बताया कि किसी को पता ना चले, इसलिए आरोपी 2 दिनों तक कमरे में ही सोया रहा. हालांकि खुलासा भी परिवार वालों ने ही किया. दरअसल, आरोपी मोहम्मद वसी की मां ने जब देखा कि मोहम्मद वसी की पत्नी कहीं दिखाई नहीं दे रही तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की. तब मोहम्मद वसी की मां ने पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसे मोहम्मद वसी ने कमरे में ही पत्नी को दफना दिया है. देर रात उषा शर्मा उर्फ फातिमा के शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






