
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कार आपस में भिड़ीं, 4 लोगों की मौत, 4 घायल
AajTak
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि माइलस्टोन 87 पर दो कार आपस में टकरा गईं. जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल इलाज के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक घटना मथुरा जिले के सुरीर थानाक्षेत्र की है.
शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली की युमना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर दो कार आपस में टकरा गई हैं. जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल इलाज के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.
बता दें कि हाल ही में 12 मई 2022 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के तहत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल थी. हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे. दुर्घटना जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई थी.
इसी तरह 7 मई 2022 को थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ये हादसा माइलस्टोन 68 के पास हुआ था. यमुना एक्सप्रेस वे पर वैगनआर कार और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हो गई थी. कार के परखच्चे उड़ गए थे. हादसे में कार में सवार तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी.
दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया था. हादसे में एक व्यक्ति और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कार में सवार लोग हरदोई से दिल्ली की ओर तरफ जा रहे थे. उन्हें वहां शादी समारोह में शामिल होना था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








