
UP: मोबाइल के लिए मर्डर...युवक ने टेलर से मांगा फोन, इनकार पर ले ली जान
AajTak
यूपी के देवरिया जिले में एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए एक दर्जी की दुकान पर पहुंचा. तभी उसके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई. इस पर उसने दर्जी से उसका फोन मांगा, लेकिन दर्जी ने इनकार कर दिया. ये बात युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने उसे इतना पीटा कि मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बुजुर्ग दर्जी को अपना मोबाइल फोन गांव के एक युवक को न देना महंगा पड़ गया. युवक ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल दर्जी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है.
गौरतलब है कि थाना गौरीबाजार के मठिया माफी गांव के रहना वाला मेसरूद्दीन सिलाई का काम करता है. उनकी लवकनी मोड़ पर दुकान है. शुक्रवार रात करीब आठ बजे वो अपने काम में व्यस्त था. इसी दौरान उनके गांव का एक युवक शिवा उर्फ शिवम यादव मोबाइल पर बात करता हुआ आया.
मोबाइल न देने पर हुआ विवाद मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने पर उसने दर्जी से उसका मोबाइल मांगा. इस पर उसने इनकार कर दिया. इस बात से गुस्साए युवक ने झगड़ा शुरू कर दिया. दोनों में विवाद होता देख लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो युवक वहां से चला गया.
इलाज के दौरान दर्जी की मौत इसके कुछ देर बाद वह लाठी लेकर आया और दर्जी की पिटाई शुरू कर दी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन लोग उसे गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे देवरहा बाबा मेडिकल कालेज संबद्ध जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मोबाइल न देने पर पिटाई की इस पूरे प्रकरण में गौरीबाजार थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल न देने पर बुजुर्ग की पिटाई की गई थी. आरोपी शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








