
UP में वकील से मांगी 15 लाख की रिश्वत, दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर समेत 4 लोग गिरफ्तार
AajTak
बदायूं पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इन कर्मचारियों ने लड़का-लड़की की शादी के एक केस में वकील पर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज जमा करवाने का आरोप लगाया था.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने वकील से रुपये वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी पुलिसकर्मी कालका जी थाने में तैनात है. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कालका जी थाने में दर्ज एक केस की जांच करने के लिए यह टीम बदायूं गई हुई थी. मामला लड़का-लड़की की शादी से जुड़ा हुआ था. जिसका केस वकील नेकपाल के पास था.
पुलिस ने वकील पर आरोप लगाया कि उन्होंने जो हलफनामा कोर्ट में दाखिल किया है वह नकली है. साथ ही जिस आधार कार्ड का उन्होंने इस्तेमाल किया है वह भी फर्जी है. इन आरोपों से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस के इस स्टाफ ने वकील से 15 लाख रुपए की डिमांड की. लेकिन वकील ने इसकी शिकायत बदायूं पुलिस को कर दी. जिसके बाद बदायूं पुलिस ने दिल्ली पुलिस के इन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक प्लान तैयार किया.
बदायूं पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
प्लान के मुताबिक, जैसे ही वकील दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को रिश्वत के रुपए देने के लिया पहुंचा तो बदायूं पुलिस ने उन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. बदायूं पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर पवन यादव, कॉन्स्टेबल कुलदीप, एक महिला कांस्टेबल और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.
एसएसपी और SDM के नेतृत्व में बनाई टीम
इस मामले पर बदायूं पुलिस ने बताया कि उन्होंने एसएसपी और SDM के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी. ताकि दिल्ली पुलिस के इन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा जा सके.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










