
UP में दर्ज वो FIR... जिससे शुरू हुआ था बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर Atul Subhash की प्रताड़ना का दौर
AajTak
Bengaluru techie Subhash Atul suicide: अतुल सुभाष ने अपने 24 पेज के सुसाइड नोट में पत्नी निकिता सिंघानिया की तरफ से दर्ज कराई गई FIR के एक-एक आरोप पर मय सुबूत के सफाई दी है. अपने सुसाइड नोट में अतुल सुभाष ने लिखा, निकिता से उनकी मुलाकात shaadi.com के जरिए हुई थी.
Atul Subhash News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आईटी प्रोफेशनल अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले ने देश में दहेज प्रथा के मामलों में हो रहे शोषण और अदालती कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अतुल सुभाष और उसके परिवार पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाली पत्नी निकिता सिंघानिया ने कुल 9 केस दर्ज करवाए थे. हालांकि, इनमें से कई केस पत्नी ने यह कह कर वापस ले लिए कि उसे जानकारी नहीं या वकील ने बिना मर्जी के लिए केस फाइल किया था. लेकिन जिस केस की प्रक्रिया आज भी लंबित है, वो क्या था और अतुल सुभाष पर क्या आरोप लगाए थे? मरने से पहले अतुल सुभाष ने इन सारे आरोपों की क्या दलील लिखी है? वो भी जान लीजिए...
अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने जौनपुर कोतवाली में 24 अप्रैल 2022 को क्राइम नंबर 115/2022 पर आईपीसी की धारा 498/ 323/ 504/ 506 और 3/4 दहेज प्रथा अधिनियम में एफआईआर दर्ज करवाई थी. एफआईआर में पति अतुल सुभाष मोदी के साथ अतुल की मां अंजू देवी, पिता पवन मोदी और छोटे भाई विकास मोदी को भी नामजद किया गया.
FIR में लगाए गए ये आरोप
दर्ज कराई के एफआईआर में आरोप लगाए गए कि 26 अप्रैल 2019 को अतुल और निकिता सिंघानिया की शादी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के हिंदुस्तान इंटरनेशनल होटल से हुई थी.
एफआईआर में आरोप लगाया गया कि शादी के बाद से ही अतुल सुभाष और उसका परिवार 10 लाख रुपए दहेज में मांगने लगा था. पति शराब पीकर मारपीट करता था. पति-पत्नी के रिश्तों में हैवानियत की जाती थी. नौकरीपेशा निकिता की सैलरी को पति अतुल सुभाष अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता था.
आरोपों में आगे था कि 16 अगस्त 2019 को सास और ससुर ने निकिता के जौनपुर में मायके जाकर 10 लाख रुपए मांगे, जिसके चलते अगले ही दिन 17 अगस्त 2019 को निकिता के पिता की मौत हो गई. लोगों के समझाने पर पति अतुल सुभाष पत्नी निकिता को बेंगलुरु लेकर आ गया. साथ में उसकी मां भी थी.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








