
UP में करारी हार पर मंथन के लिए कांग्रेस की बैठक जारी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता मौजूद
AajTak
कांग्रेस वॉर रूम में उत्तरप्रदेश कांग्रेस की बैठक जारी है. बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, अन्य नेता, पदाधिकारी आदि शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद यूपी कांग्रेस की बैठक चल रही है. बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद हैं. प्रियंका गांधी अन्य नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव के नतीजों का रिव्यू कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में हार की जवाबदेही तय की जाएगी.
बता दें कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस को मात्र 2 सीटों पर जीत मिली है. 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तरह से प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा गया. हाथरस, लखीमपुर खीरी जैसे कई मुद्दों पर प्रियंका काफी हमलावर दिखाई दीं. लेकिन चुनावी नतीजों में पार्टी सिर्फ दो सीटें ही जीत सकी.
कांग्रेस की ओर से सिर्फ अराधना मिश्रा 'मोना' रामपुर खास से और महराजगंज के फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी को ही जीत मिल सकी. इसके पहले, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सात सीटों से संतोष करना पड़ा था. पिछला यूपी चुनाव कांग्रेस और सपा ने मिलकर लड़ा था, लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी कोई कमाल नहीं दिखा सकी. प्रियंका गाधी ने हाथरस, लखीमपुर, उन्नाव आदि जैसे मुद्दे उठाकर यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था.
ये भी पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










