
UP: बेटी को शादी के नाम पर बेचने की फिराक में था शराबी पिता! पत्नी ने विरोध किया तो...
AajTak
यूपी के देवरिया में एक महिला ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि उसका पति उसकी बड़ी बेटी को शादी के नाम पर बेच देने की फिराक में था. पता चला तो विरोध किया, इस पर उसने मारपीट की. 23 जून की रात महिला के सिंदूर को धोकर बाल काटे और घर के बाहर घुमाया. साथ ही पांचों बेटियों के साथ मारपीट की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में शराबी पिता शादी के नाम पर अपनी बेटी को बेचने की फिराक में था. जब इस बारे में उसकी पत्नी को पता चला तो उसने विरोध किया. इस पर आरोपी ने पहले पत्नी की मांग के सिंदूर को धोया और फिर बाल काटकर घर के बाहर घुमाया. पुलिस ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला आरोपी विदेश में नौकरी करता है. इन दिनों वह घर आया है. उसकी पत्नी का आरोप है कि उसका पति शराबी है. उसकी पांच बेटियां हैं और वह खुद मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाती है. बड़ी लड़की की शादी की कई जगह बात चल रही है. इसी बीच उसके पति ने मुरादाबाद में शादी के नाम पर बेटी को बेचने का सौदा कर दिया. इस बारे में जब पता चला तो विरोध किया. इस पर आरोपी ने मारपीट की.
यह भी पढ़ें: बेरहमी से पिटाई करता था शराबी पिता, नाबालिग बेटे ने पहुंचाया जेल
23 जून की रात जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पहले पत्नी की मांग में पानी डालकर सिंदूर धो दिया. इसके बाद बाल काटकर घर के बाहर इधर-उधर घुमाया. आरोपी ने पांच बेटियों के साथ भी मारपीट की और घर के बाहर ताला लगा दिया. सुबह महिला के मायके वाले पहुंचे. महिला अपने पिता के साथ घर के लिए निकली तो उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर मारपीट की. इस पर राहगीरों ने बीच-बचाव किया. महिला का कहना है कि आरोपी बड़ी बेटी पर हमेशा शक करता है. इसको लेकर भी आए दिन मारपीट करता है. सदर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








