
UP: बिना ऑफिस आए 6 महीने तक वेतन लेती रही डिप्टी CMO, डिप्टी सीएम ने दिए निलंबन के आदेश
AajTak
यूपी के अमरोहा के अस्पताल में तैनात डिप्टी सीएमओ बिना ऑफिस आए छह महीने तक वेतन लेती रही. जांच की गई तो सामने आया कि डिप्टी सीएमओ रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्शाती रही. डिप्टी सीएम ने लापरवाह अफसर को निलंबित कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के अस्पताल में तैनात डिप्टी सीएमओ छह महीने तक बिना ऑफिस आए सैलरी लेती रहीं. जांच में सामने आया है कि डिप्टी सीएमओ रजिस्टर में फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके खुद की उपस्थिति दर्शाती रहीं. जब पड़ताल में इस मामले का खुलासा हुआ तो यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लापरवाह अफसर पर सख्त कार्रवाई की.
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अमरोहा जिले में तैनात डिप्टी CMO डॉ. इंदु बाला शर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. आरोप है कि डिप्टी सीएमओ ने 6 महीने तक बिना कार्यालय आए वेतन लिया है. उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर बना वेतन लेती रहीं.
इस मामले में तत्कालीन सीएमओ संजय अग्रवाल पर भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा लगातार वेतन बनाने वाले लिपिक संतोष कुमार पर भी विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं. इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है.
कार्रवाई के बाद महकमे में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. उप मुख्यमंत्री की ओर से साफ कह दिया गया है कि लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. डिप्टी सीएमओ के ऑफिस न आने के बावजूद रजिस्टर में उनकी उपस्थिति कैसै दर्ज होती रही, इस बात की जांच की जा रही है. अगर इस जांच में अन्य अधिकारियों का नाम सामने आया तो उन पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









