
UP: बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो भाई की चाकू घोंपकर हत्या! दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
अलीगढ़ में बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी सगे भाई हैं. पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा और तीसरे की तलाश जारी है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कुछ दबंगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना में मृतक की बहन भी जख्मी हुई है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और तीसरे की तलाश जारी है, तीनों आरोपी सगे भाई हैं. यह घटना जवां इलाके के रियाज कॉलोनी की है.
28 वर्षीय मृतक युवक सद्दाम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था. जहां उसकी बहन उसे बुलाने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में कुछ दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत नीयत से खींचने की कोशिश करने लगे. इसकी जानकारी जब भाई सद्दाम को हुई तो वो मौके पर पहुंचा. उसने बहन के साथ हो रही घटना का विरोध किया. कहासुनी के बाद दबंगों ने भाई-बहन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए.
हल्ला सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए और ई-रिक्शा से घायल भाई-बहन को मेडिकल कॉलेज ले गए. जहां घायल भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल घायल बहन अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है. हालांकि पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना से अनभिज्ञता जताई है. वहीं, दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है.
पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में मुस्तफा और मुबारक को हैवत सिया गेट के पास से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया. फरार तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








