
UP: बस्ती में WhatsApp ग्रुप में मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने पर FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
यूपी के बस्ती जिले में एक WhatsApp ग्रुप में मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. एसपी ने कहा है कि टिप्पणी करने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
नुपूर शर्मा विवाद के बाद यूपी के बस्ती जिले में हजरत मोहम्मद साहब के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया है.
घटना सामने आने के बाद बस्ती जिले के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इसका संज्ञान लेते हुए व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल लोगों के खिलाफ हरैया थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद अब आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
जिस व्हाट्सएप ग्रुप में मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की गई थीं, उसमें हरैया के बीजेपी विधायक सहित दर्जनों लोग जुड़े हुए हैं. व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी करने वाले शख्स का नाम एस. डी. त्रिपाठी बताया जा रहा है.
बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में चलने वाले व्हाट्सएप ग्रुप पर बुधवार को एक व्यक्ति के द्वारा विशेष समुदाय के संबंध में टिप्पणी वाला मैसेज फॉरवर्ड किया गया. इस संबंध में जैसे ही सूचना प्राप्त हुई, तत्काल हरैया में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
#BastiPolice सोशल मीडिया पर विशेष सम्प्रदाय के सम्बन्ध में अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को हरैया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार- pic.twitter.com/jNnECU3F44
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने मैसेज फॉरवर्ड किया था उसकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई थी. अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










