
UP: बलिया में प्रॉपर्टी डीलर की गला काटकर हत्या... दौड़ा-दौड़ाकर गर्दन पर किए वार
AajTak
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (UP Ballia) में एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया. मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (UP Ballia) में अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लहुलुहान हालत में प्रॉपर्टी डीलर को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की छानबीन कर रही है. पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के अग्रसंडा गांव में प्रॉपर्टी डीलर 40 वर्षीय उमेश यादव की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. दरअसल, यहां धारदार हथियार लेकर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ा-दौड़ाकर गर्दन पर वार किए. प्रॉपर्टी डीलर उमेश यादव चिल्ला-चिल्ला कर जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति हो गई. वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है.
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: पीट-पीटकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, वायरल हुआ CCTV फुटेज
घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति हो गई. पुलिस मामले को लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मृतक प्रॉपर्टी डीलर के भाई ने बताया कि 40 साल के उमेश यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. बदमाशों ने गुरुवार की शाम धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










