
UP: बरेली में मौलाना तौकीर रजा की रैली में परमिशन से ज्यादा लोग पहुंचे, IMC के नेताओं पर FIR
AajTak
बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने रविवार को एक रैली की थी. इसमें अनुमित से ज्यादा लोगों की भीड़ एकत्र हुई. लिहाजा प्रशासन ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.
पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के विरोध में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने एक रैली का आयोजन किया था. इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने रैली आयोजित करने वाली इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज कराया है.
जानकारी के मुताबिक रैली में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, जबकि प्रशासन की ओर से महज 1500 लोगों को ही रैली में शामिल होने की परमिशन दी गई थी.
रैली के दौरान पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग की गई थी. इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हुई थी. इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है. लिहाजा रैली को आय़ोजित करने वाले कैंसिल के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
हाल ही में नूपुर शर्मा ने पैगंबर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. लेकिन इसके बाद देश के साथ ही इस्लामिक कंट्री में भी जमकर विरोध हुआ था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









