
UP: फ्रीजर में मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में सनसनी
AajTak
कानपुर में एक बुजुर्ग की लाश फ्रीजर में मिलने से सनसनी फैल गई है. मामले का खुलासा होने पर इलाके के लोगों के साथ ही पूरा महानगर सन्न है. बुजुर्ग की जनरल स्टोर की दुकान थी. पिछले 4 दिन से कुबेर की दुकान नहीं खुल रही थी. इस पर लोगों को उनकी चिंता हुई तो कई बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई.
यूपी के कानपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग (60 साल) की हत्या करके शव फ्रीजर में छुपा दिया गया. मामले का खुलासा हुआ था इलाके के लोगों के साथ ही पूरा महानगर सन्न रह गया.
आगरा में रहती है बेटी गौरतलब है कि कुबेर सिंह जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे. बिधनू थाना क्षेत्र के खड़े सर गांव में उनकी दुकान थी. 15 साल पहले पत्नी की मौत और बेटी के आगरा में रहने की वजह से वो घर में अकेले ही रहते थे.
4 दिन से बंद थी दुकान पिछले 4 दिन से कुबेर की दुकान नहीं खुल रही थी. इस पर लोगों को उनकी चिंता हुई तो कई बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. अनहोनी की आशंका पर बेटी और पुलिस को सूचना दी गई.
फ्रीजर खोला तो दंग रह गई पुलिस पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इस पर दरवाजा तोड़कर पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई लेकिन घर में कुबेर नहीं दिखा. इस दौरान पुलिस ने फ्रीजर खोला तो दंग रह गई. उसके अंदर कुबेर की डेड बॉडी रखी हुई थी.
उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी
कुबेर के भतीजे सुरेश सिंह का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. आगरा से उनकी बेटी ने फोन करके कहा था पिताजी का फोन नहीं उठा रहा है. हम लोग अंदर गए तो फ्रीजर में बॉडी रखी हुई थी. बगल में खून पड़ा था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








