
UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले, शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
AajTak
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. दरअसल, यहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस औऱ दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि ये हादसा जसराना क्षेत्र के पाढ़म कस्बे में हुआ है. यहां एक इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट हो गया था. जिसने भीषण आग का रूप ले लिया. उन्होंने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं. मौके पर पुलिस और दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद हैं.
18 फायर ब्रिगेड और 12 थानों की पुलिस रेस्क्यू में जुटी
फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने कहा कि मौके पर आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल आग बुझाने में जुटी हुई हैं. साथ ही 12 थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है. उन्होंने कहा कि यह भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसलिए बचावकर्मियों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े. उन्होंने कहा कि हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी अंदर फंसा तो नहीं है. फिलहाल रेस्क्यू जारी है.
आग से तबाह हो गई बिल्डिंग

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








