
UP: पत्नी से अवैध संबंध के शक में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी
AajTak
लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी चैनू (35 वर्ष) यहां बेता नाले पर नहाने गया था. उसी दौरान गांव के ही विमलेश उर्फ राका ने चैनू का रास्ता रोककर उसे गोली मार दी.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना में एक युवक जख्मी भी हुआ है. घटना ग्रामीण इलाके मलिहाबाद की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, हवाई फायरिंग में भी गांव का एक युवक घायल हो गया है, जिसका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी चैनू (35 वर्ष) यहां बेता नाले पर नहाने गया था. उसी दौरान गांव के ही विमलेश उर्फ राका ने चैनू का रास्ता रोककर उसे गोली मार दी, जिससे चैनू तत्काल जमीन पर गिर गया. उसके बाद आरोपी विमलेश उर्फ राका ने एक और गोली मारी, जो कनपटी पर जाकर लगी, जिससे चैनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.व
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव पहुंचा और वहां पहुंचकर हवाई फायरिंग कर दी. इस दौरान एक अन्य युवक सतीश को गोली लग गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया कि आरोपी ने जब हवाई फायरिंग की तो गोली किसी चीज से जाकर टकरा गई और अपने घर में बैठे सतीश के सीने में छर्रे जा लगे. सतीश को लखनऊ में स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया.
इस घटना से गांव समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी. लखनऊ ग्रामीण के एसपी हृदेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चैनू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी विमलेश गांव के ही चैनू पर शक करता था. उसे आशंका थी कि चैनू के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं. इसी वजह से उसने चैनू की हत्या कर दी. घटना में एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है.
एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है. एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने आगे बताया कि हत्यारोपी का आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन मरने वाले चैनू के भाई यासीन गैंगस्टर का अपराधी है. उसे गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









