
UP: पंचायत चुनाव में बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी ठोक रहीं ताल, 2022 में भी आजमाएंगी किस्मत!
AajTak
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर शुरू हो चुका है. इस चुनाव में बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी भी अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं. यूपी पंचायत चुनाव महज एक एंट्री है, उन्होंने बातचीत के दौरान साफ कहा कि वे 2022 का चुनाव लड़ना चाहती हैं.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव हो रहे हैं. इस चुनाव में एक से बढ़कर एक चेहरे चुनाव मैदान में हैं. इनमें एक खास चेहरा है पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतरी श्रीकला का. श्रीकला पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी हैं, जो जौनपुर से चुनाव लड़ रही हैं. मूल रूप से दक्षिण भारत की रहने वाली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने खास बातचीत के दौरान बताया कि इस पंचायत चुनाव में उनको हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. बातचीत के दौरान श्रीकला ने इस बात का भी खुलासा किया कि धनंजय सिंह के साथ उनकी मुलाकात कैसे हुई और वह मुलाकात शादी तक कैसे पहुंची. उन्होंने बताया कि उनके परिवार के कई लोग राजनीति में हैं और इसी वजह से उनकी मुलाकात धनंजय सिंह से हुई. धनंजय सिंह का व्यव्हार उनको काफी अच्छा लगा और पसंद आया और उन्हें लगा कि उनके लिए यह एक बेहतर पति साबित होंगे.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








