
UP: निकाय चुनाव में जुटी BJP, आज कोर ग्रुप की बैठक में तय होगी रणनीति, CM योगी रहेंगे मौजूद
AajTak
उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के कमान संभालने के बाद पहली बार पार्टी की कोरग्रुप की बैठक सोमवार शाम को होगी, जिसमें सीएम योगी से लेकर केशव प्रसाद और बृजेश पाठक तक शामिल रहेंगे. इस बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन किया जना है.
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए अपनी रणनीति का गियर बदला है. पिछले निकाय चुनावों में नगर निगम में तो बीजेपी को एकतरफा जीत मिली थी, लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायत का स्वाद कड़वा रहा था. ऐसे में सूबे की राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए नया व्यूह रचने के लिए सोमवार को बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक हो रही है.
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक निकाय चुनाव को लेकर सोमवार की शाम कोर ग्रुप की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व बृजेश पाठक शामिल होंगे. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह शामिल होंगे. हालांकि, इससे पहले भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह सुबह मीडिया पैनलिस्ट और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की बैठक करेंगे.
निकाय चुनाव को लेकर मंथन उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव नंबर-दिसंबर में प्रस्तावित है. नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद चुनाव 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के बाद योगी सरकार के लिए पहला बड़ा इम्तेहान माना जा रहा है. ऐसे में बीजेपी किसी भी प्रकार से कोई चूक निकाय चुनाव में नहीं करना चाहती. निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की होने वाली बैठक के दौरान सूबे के सभी पार्टी जिला अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे. नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन की नियुक्ति के बाद पहली बार निकाय चुनाव को लेकर ये बैठक होने जा रही है.
सूबे के शहरी क्षेत्र के निकाय चुनाव को 2024 का सेमीफाइल भी माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद सीधे लोकसभा का चुनाव होना है. बता दें कि 2017 निकाय चुनावों में बीजेपी 16 नगर निगम में से 14 में अपना मेयर बनाने में कामयाब रही थी जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक बेहतर नहीं रहा था. ऐसे में बीजेपी इस बार के निकाय चुनाव में किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती है.
मंत्री-सांसदों के परिवार को टिकट नहीं देगी पार्टी उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि पार्टी मंत्री, सांसद और विधायकों के परिजनों को टिकट नहीं देगी. ऐसे में निकाय चुनाव में बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को टिकट देने का खाका तैयार कर रही है. सूबे में हर क्षेत्र से कर्मठ कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार कराई जा रही है.
गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा. इस बात को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय कर चुका है. सांसद व विधायकों के सगे-संबंधियों को टिकट नहीं मिलेगा. उत्तर प्रदेश में बीजेपी का अपना बड़ा और मजबूत संगठन है. मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा और हर वार्ड पार्षद सीट पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









