
UP : नाबालिग पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर किया दादी का मर्डर, चाकू से रेता था गला
AajTak
पोती की कॉल डिटेल से दादी की हत्या का पर्दाफाश हुआ. नाबालिग पोती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दादी की गला रेतकर हत्या की थी. दोनों को दादी ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इस पर उन्होंने महिला को मार डाला. पुलिस ने हत्या के 48 घंटे के भीतर आरोपियों को हिरासत में लिया.
यूपी के मैनपुरी में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. उसका शव घर के बाहर चारपाई पर मिला था. मामले की जांच कर रही पुलिस ने केवल 48 घंटे की अंदर की महिला हत्या के आरोपी नाबालिग पोती और उसके प्रेमी को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि महिला ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. दोनों को डर लगा था कि कहीं दादी सबको यह बात नहीं बता दे. इसलिए उसकी हत्या कर दी.
देखें वीडियो...
मैनपुरी के किल्ली परौंखा गांव की घटना
दरअसल, यह खौफनाक वारदात मैनपुरी के बेवर थाना इलाके के किल्ली परौंखा गांव की है. यहां की रहने वाली 72 साल की शारदा देवी का घर के बाहर बने बरामदे में 13 मार्च की सुबह गला रेता हुआ शव मिला था. चारपाई पर खून से लथपथ शारदा देवी की लाश देखकर परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.
सूचना मिलने पर बेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. फिर शारदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. परिवार और आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










