
UP: नाबालिग छात्रा से रेप के बाद जहर देकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
मृतक छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी पेपर देने स्कूल गई तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि दूसरे समाज के युवक ने उनकी बेटी के साथ पहले रेप किया, फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा पेपर देने के लिए घर से निकली थी. जहां से उसे अगवा कर रेप किया गया.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










