
UP: नमस्ते इंडिया के डीलर से लूट का खुलासा, पढ़िए आरोपियों का कबूलनामा
AajTak
राजधानी लखनऊ में नमस्ते इंडिया के डीलर से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने पड़ोसी जिले उन्नाव से धर-दबोचा है. आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है. बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए कई दिन तक डीलर कुलदीप का पीछा किया था.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नमस्ते इंडिया के डीलर को दिनदहाड़े गोली मारकर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस वारदात को दो लुटेरों ने अंजाम दिया था. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
गौरतलब है कि बीते 13 अक्टूबर को नमस्ते इंडिया के डीलर कुलदीप मिश्रा को गोली मारकर लूट की गई थी. वारदात को अंजाम देने के लिए दीपक सिंह और अमर ने हारून और रंजीत से बाइक और तमंचा लिया था. हारून और रंजीत को गोमतीनगर पुलिस ने 8 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि दीपक सिंह और अमर फरार थे.
उन्नाव के पारा से गिरफ्तार
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की दोनों पड़ोसी जिले उन्नाव में छिपे हुए हैं. इस पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों का कबूलनामा
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए कई दिन तक डीलर कुलदीप का पीछा किया था. उम्मीद थी कि कुलदीप के बैग से कम से कम 3 लाख रुपये मिलेंगे लेकिन उसमें 40 हजार रुपये ही निकले थे. जिन्हें दोनों ने बांट लिए थे. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए छिप गए थे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








