
UP: ट्रेन में महिला कांस्टेबल से दरिंदगी करने वाले का एनकाउंटर, अयोध्या में पुलिस ने मार गिराया
AajTak
सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस और एसटीएफ ने अयोध्या में मार गिराया है. आरोपी को एक पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Saryu Express में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है. Ayodhya के पूरा कलंदर में मुख्य आरोपी अनीस को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक अनीस क्रॉस फायरिंग में मारा गया है.
अनीस के दो अन्य साथी अयोध्या के इनायतनगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं. मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है.
मार गया मुख्य आरोपी अनीस महिला कांस्टेबल से ट्रेन में छेड़खानी कर रहा था. महिला सिपाही ने जब बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया था और उसके चेहरे को लहूलुहान कर दिया था.
बदमाशों ने ट्रेन की खिड़की से महिला का सिर पटक दिया था जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गई थी. अयोध्या स्टेशन आने से पहले ट्रेन धीमी हुई तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे. महिला सिपाही से इस दरिंदगी के बाद यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने रखा था एक लाख रुपये का इनाम
बता दें कि सुल्तानपुर में तैनात महिला कांस्टेबल पर सरयू एक्सप्रेस में हुआ जानलेवा हमला सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद की वजह से हुआ था. लखनऊ केजीएमसी में भर्ती महिला कांस्टेबल से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को यह अहम जानकारी दी थी. इसके बाद एसटीएफ की टीमें मनकापुर से अयोध्या आने वाले 150 से अधिक लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश में जुट गई थी. पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










