
UP: जमीनी विवाद में किसान को फावड़े से काट डाला
AajTak
फतेहपुर में जमीन विवाद में एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई. दरअसल, गुरुवार की रात किसान अपने खेत की रखवाली कर रहा था. तभी गांव के ही दबंगों से विवाद हो गया. इसके बाद दबंगों ने फावड़े से हमला कर किसान की हत्या कर दिया. मौके पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार की रात दबंगों ने किसान की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. किसान की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना हथगाम थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, मधवापुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम आसरे यादव का खेत गंगा किनारे सेनीपुर गांव में हैं. गुरुवार की शाम को राम आसरे यादव रखवाली करने खेत पर गया हुआ था.
खेत पर ही रात करीब आठ बजे जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोश में आकर राम आसरे पर फावड़े से हमला कर दिया. इस हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक किसान के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. मामले में एएसपी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव में जमीनी विवाद में किसान राम आसरे यादव की फावड़े से हत्या कर दी गई है. पीड़ित परिजनों के तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज की गई हौ और घटना की जांच की जा रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










