
UP के Rampur में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की मौत
AajTak
कार में सवार सभी 6 लोग शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क में 5 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यहां एक अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी. हादसे का शिकार हुई कार में ड्राइवर सहित 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











