UP के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी 20 मई तक बंद, ऑनलाइन एग्जाम भी पोस्टपोन
AajTak
उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय महाविद्यालय, राज्य/निजी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान 20 मई तक बंद रहेंगे. जानें डिटेल
यूपी के उच्च शिक्षा विभाग के अधीन सभी शिक्षण संस्थानों को 20 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय महाविद्यालय, राज्य/निजी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान 20 मई तक बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि बंद के दौरान परिसर में किसी भी शिक्षक विद्यार्थी-कर्मचारी या अधिकारी की उपस्थिति नहीं रहेगी. यही नहीं इस अवधि में ऑनलाइन परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी. यह फैसला प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लिया गया है. कॉलेजों या यूनिवर्सिटी के खुलने या यहां स्टाफ के आने से संक्रमण के कई मामले प्रकाश में आए थे. यही नहीं अभिभावक लगातार सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद करने और ऑनलाइन एग्जाम भी पोस्टपोन करने की मांग कर रहे थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












