
UP: कुशीनगर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं, 11 की मौत
AajTak
यूपी के कुशीनगर में एक कुएं में आधा दर्जन महिलाओं और लड़कियों के गिरने की खबर है. फिलहाल, कुएं में गिरीं महिलाओं और लड़कियों में से कई की मौत की आशंका के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है.
उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं. फिलहाल, 11 लड़कियों और महिलाओं की मौत की खबर है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










