
UP: कार पार्किंग को लेकर बहस के बाद रोड रेज, गाजियाबाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाजिबायाद में रोडरेज का मामला सामने आया. आरोपियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. वारदात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते होना बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद 5-6 अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजिबायाद में रोडरेज का मामला सामने आया. आरोपियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. वारदात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते होना बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद 5-6 अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीला मोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जावली का रहने वाला 35 बर्षीय युवक अरुण अपने 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए गया हुआ था.
कार पार्किंग को लेकर अरुण का अज्ञात युवकों से विवाद हो गया. इसके बाद 5-6 अज्ञात युवकों ने अरुण के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी. इस दौरान अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल अरुण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईट से हमला कर रहा है. वारदात के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस रोड रेज सहित कई दूसरे एंगल से भी घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक अरुण दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा कुंवर सिंह का बेटा था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










