
UP: कानपुर हिंसा में पुलिस ने दायर की पहली चार्जशीट, 47 को बनाया आरोपी, 20 लोग थे साजिश में शामिल
AajTak
कानपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने पहली चार्जशीट दायर कर दी है. पुलिस ने 47 लोगों को आरोपी बनाया है. इसमें से 20 लोग हिंसा की साजिश रचने में शामिल थे. कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि SIT की जांच के आधार पर हिंसा में भूमिका का आरोप लगाया गया है. साथ ही कहा कि जल्द ही बाकी दो FIR में चार्जशीट दाखिल करेंगे.
कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर की है. इसमें 47 लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि 47 आरोपियों में से करीब 20 लोग हिंसा की साजिश में शामिल थे. जबकि 6 लोगों को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया है. वहीं SIT ने आरोपपत्र में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी, मुख्तार बाबा और स्थानीय बिल्डर हाजी वासी को नामजद किया था. पुलिस के मुताबिक कानपुर हिंसा में पहली चार्जशीट दायर की गई है.
SIT ने मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी, मुख्तार बाबा और स्थानीय बिल्डर हाजी वासी को नामजद किया था.मुख्तार बाबा कानपुर में बाबा बिरयानी रेस्तरां के मालिक हैं, जबकि हयात ज़फ़र मौलाना मोहम्मद अली (MMA) जौहर फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. इसी मामले में वसी के बेटे अब्दुल रहमान को भी गिरफ्तार किया गया था.
47 आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं
कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि हयात जफर, मुख्तार बाबा और वासी समेत सभी 47 आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं. हम जल्द ही बाकी दो FIR (बकरगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज) में चार्जशीट दाखिल करेंगे. संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि हर आरोपी पर SIT की जांच के आधार पर हिंसा में भूमिका का आरोप लगाया गया है.
हिंसा फैलाने के लिए पैसे दिए गए
कानपुर हिंसा मामले में हाल ही में SIT ने कोर्ट में केस डायरी दाखिल की थी. SIT की जांच के मुताबिक उपद्रवियों को हिंसा फैलाने के लिए पैसे दिए गए थे. उपद्रवियों को हंगामे के लिए 7 से 9 दिन की ट्रेनिंग भी दी गई थी. केस डायरी में उल्लेख है कि पथराव करने वालों को कथित तौर पर 500-1000 रुपये दिए गए थे. वहीं दंगों के दौरान जिन्होंने पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया था, उन्हें कथित तौर पर 5000 रुपये का भुगतान किया गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










