
UP: एक अनामिका शुक्ला, 5 जगह नौकरी, पुलिस की गिरफ्त में आखिर आई 'लेडी नटवरलाल'
AajTak
अनामिका शुक्ला के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बछरावां में नौकरी करने वाली युवती को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर रायबरेली पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था.
उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बीते साल 2020 में एक बड़ा भ्रष्टाचार देखने को मिला था, जब अनामिका शुक्ला नाम की एक महिला रायबरेली सहित यूपी के 5 जिलों में एक साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका के रूप में नौकरी करती पाई गई थी. मामला मीडिया में आने के बाद अनामिका शुक्ला की खोज की गई, लेकिन विभागीय प्रयास असफल हुए जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली की तरफ से एक एफआईआर दर्ज कराई गई और अनामिका की खोज में रायबरेली की पुलिस लग गई. बढ़ते समय के साथ अनामिका की खोज इनामी के रूप में होने लगी क्योंकि अनामिका के ऊपर रायबरेली पुलिस ने ₹15000 का इनाम भी घोषित कर दिया. दिन हफ्तों में हफ्ते महीनों में बीतते चले गए पर अनामिका का कोई पता ना चला. बछरावां एसएचओ और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की लगातार प्रयासों के बाद भी अनामिका पुलिस की पकड़ से दूर रही, पर अब सरकार को लाखों का चूना लगाने वाली अनामिका शुक्ला को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस तरह से एक और नटवरलाल पुलिस की गिरफ्त में आ गई. ये भी पढ़ें: दो शिफ्ट में मजदूर, CCTV से निगरानी...पहली बार देखिए कहां तक पहुंचा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








