
Unseen Video: सुशांत-अंकिता का वो वीडियो को कभी नहीं हुआ रिलीज, यहां देखिए रोमांस में डूबे इस कपल का ये वीडियो
ABP News
Sushant Ankita Unreleased Song: सुशांत और अंकिता का ये गाना 'पवित्र रिश्ता' का है. उनका ये गाना कभी रिलीज नहीं हो पाया था ऐसे में फैंस इस वीडियो को शेयर कर सुशांत को बेहद याद कर रहे हैं.
Sushant Ankita Unreleased Song: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस आज भी उनको भूला नहीं पाए है. अभिनेता की मौत को एक साल पूरे होने में कुछ ही दिन बाकि हैं. ऐसे में फैंस के दिलों में सुशांत की यादें खंजर की तरह चुभ रही हैं. 14 जून को सुशांत का शव उनके घर में मिला था. सुशांत की दीवानी इस कदर है कि सोशल मीडिया पर आज भी फैंस उनकी फोटो या उनकी याद में नोट लिखते हुए दिखाई देते हैं. इसी बीच सुशांत और अंकिता लोखंडे एक म्यूजिक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. ये गाना सुशांत के जीते जी कभी रिलीज नहीं हो पाया लेकिन उनके निधन के बाद फैंस इसे यू ट्यूब पर बार बार सुन रहे हैं और सुशांत को याद कर भावुक हो रहे हैं. सुशांत और अंकिता का ये गाना 'पवित्र रिश्ता' का है. उनका ये गाना कभी रिलीज नहीं हो पाया था ऐसे में फैंस इस वीडियो को शेयर कर सुशांत को बेहद याद कर रहे हैं.More Related News













