
रश्मिका मंदाना संग शादी की खबरों के बीच दुल्हन सा सजा विजय देवरकोंडा का घर, वीडियो हो रहा वायरल
ABP News
Rashmika Vijay wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. इसी बीच अब एक्टर के घर पर सजावट का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित कपल हैं. इस दिनों तो दोनों की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है. कुछ दिन पहले ही इन दोनों की शादी का इवाइट भी काफी वायरल हुआ थ. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर अब तक कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. साफतौर पर कहें तो इन खबरों की पुष्टि अब तक दोनों में से किसी ने भी नहीं की हैं. इसी बीच विजय और रश्मिका की शादी की अपडेट्स भी लगातार आ रही हैं.
दुल्हन सा सजा विजय का घरहाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में विजय देवरकोंडा का घर दुल्हन का सजा नजर आ रहा है. विजय के पूरे घर में लाइटिंग लगी हुई है और रौनक साफ नजर आ रही है. जिसे देख लग रहा है कि विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं. तो वहीं रश्मिका और विजय को भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. जिससे शादी की खबरें और तेज हो गई हैं.
A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)













