
UNSC की बैठक आज, अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेता होंगे शामिल
AajTak
इस बैठक का मुख्य विषय 'समुद्री सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अंतराष्ट्रीय सहयोग’ को लेकर है. भारतीय समयानुसार ये बैठक शाम 5.30 बजे होगी, जिसमें दुनिया के कई देशों के अहम लोग शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक की अगुवाई करेंगे. इस बैठक का मुख्य विषय 'समुद्री सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अंतराष्ट्रीय सहयोग’ को लेकर है. भारतीय समयानुसार ये बैठक शाम 5.30 बजे होगी, जिसमें दुनिया के कई देशों के अहम लोग शामिल होंगे. भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. उनके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), कोंगो के राष्ट्रपति फेलिक्स, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अलावा अन्य कई देशों के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं. इस बैठक को संयुक्त राष्ट्र (UN) दफ्तर में ड्रग्स एंड क्राइम सेक्शन के अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया जाएगा. इनके अलावा कोंगो के प्रेसिडेंट भी बतौर अफ्रीकन यूनियन के प्रमुख इस बैठक को संबोधित करेंगे.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








