
Unbreakable documentary: ध्रुव राठी की 'पहल' का दिल्ली चुनाव पर कितना असर होगा?
AajTak
ध्रुव राठी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में खुल कर खड़े हो गये हैं. आम आदमी पार्टी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है - और लोगों से शेयर करने की अपील कर रहे हैं.
ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक डॉक्यूमेंट्री को रिलीज किया है. डॉक्यूमेंट्री का नाम है, अनब्रेकेबल. ये डॉक्यूमेंट्री आम आदमी पार्टी पर बनाई गई है, खासकर बीते दो साल के दौर पर फोकस करते हुए. ये वो दौर है जब अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा था. अब वे सारे नेता जमानत पर बाहर हैं, और दिल्ली चुनाव कैंपेन में जोर शोर से लगे हुए हैं.
ध्रुव राठी ने डॉक्यूमेंट्री शुरू होने से पहले इंट्रो में डॉक्यूमेंट्री से मिलती जुलती कई बातों का जिक्र किया है, और समझाया है कि ये करना क्यों जरूरी था. लोगों से ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील करते हुए ध्रुव राठी ने कहा है कि ऐसे काम वो आगे भी करते रहेंगे. देश के लिए. वो बताते हैं, कैसे दिल्ली में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोक दी गई. और, उसी क्रम में ध्रुव राठी ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म रिलीज न होने दिये जाने का भी जिक्र किया है. अपनी फिल्म ‘पंजाब 95’ को लेकर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज न हो पाने के लिए माफी मांगी है, जिसमें बताया है कि ऐसे कारण हैं जो उनके वश के बाहर हैं.
लोकसभा चुनाव के दौरान ध्रुव राठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक वीडियो बनाया था, जिसकी खासी चर्चा हुई थी - और अब ये अनब्रेकेबल रिलीज करके दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को खुला समर्थन दे दिया है.
ध्रुव राठी ने यूट्यूब पर वीडियो के टाइटल में लिखा है, पाबंदी लगाये जाने से पहले देख लीजिये - और अब अपने X हैंडल पर एक पोल पोस्ट कर पूछ रहे हैं, क्या मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को हर किसी के लिए यूट्यूब पर डाल देना चाहिये?
वैसे अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया पर लोग उनकी ही कही पुरानी बात की याद दिला रहे हैं. द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक बार अरविंद केजरीवाल ने कहा था, ‘यूट्यूब पर डाल दो…’
'अनब्रेकेबल' की स्क्रीनिंग क्यों नहीं होने दी गई?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










