
UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच से BS वर्मा ने खुद को किया अलग, सरकार ने यूसी ध्यानी को दी जिम्मेदारी
AajTak
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के पेपर लीक मामले में राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. सेवानिवृत्त जस्टिस बीएस वर्मा के जांच से अलग होने के बाद, अब उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यूसी ध्यानी को विशेष जांच दल (SIT) का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यूसी ध्यानी को विशेष जांच दल (SIT) का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इससे पहले सरकार ने जस्टिस बीएस वर्मा को ये जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से खुद को जांच से अलग कर लिया था.
गौरतलब है कि बेरोजगार संघ ने भी एसआईटी के पर्यवेक्षक को लेकर सवाल उठाए थे. यूसी ध्यानी उत्तराखंड उच्च न्यायालय से 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बाद वह कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिसमें उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग, रियल एस्टेट अपीलेट अथॉरिटी शामिल है.
उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक ज्ञापन के अनुसार, न्यायमूर्ति ध्यानी विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच की बारीकी से निगरानी करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्य-आधारित रहे. उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करने, शिकायतों और प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा करने और एसआईटी को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का भी अधिकार होगा.
वहीं, 24 सितंबर को सरकार ने पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) के गठन का आदेश जारी किया. जिसमें बताया गया कि इस SIT का नेतृत्व देहरादून ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक जया बलूनी करेंगी. इस दल को उत्तराखंड भर में दर्ज कदाचार के मामलों की स्वतंत्र जांच करने और ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आपको बता दें कि ये पूरा मामला 21 सितंबर 2025 को आयोजित यूकेएसएसएससी की ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में पेपर लीक से जुड़ा है, जहां परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर प्रश्न पत्र की तीन पेजों की फोटो खींची और उन्हें अपनी बहन को भेज दिया. इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने 23 सितंबर को मुख्य आरोपी खालिद मलिक को गिरफ्तार किया, जबकि सबिया पहले ही हिरासत में थी. पुलिस अन्य परिवार सदस्यों और अधिकारियों की भी जांच कर रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









