
UKSSSC परीक्षा रद्द, पेपर लीक की पुष्टि के बाद आयोग का बड़ा फैसला
AajTak
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है. आयोग द्वारा शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति (संख्या–394/गोपन/2025-26) के अनुसार, परीक्षा के दौरान पेपर लीक और सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने की शिकायतों की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है.
आयोग ने बताया कि परीक्षा के बाद से ही कुछ व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर पेपर वायरल होने की सूचनाएं सामने आई थीं। इस मामले की प्रारंभिक जांच आयोग द्वारा गठित टीम ने की, जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि हुई. इसके बाद आयोग ने 8 अक्टूबर 2025 को बैठक कर परीक्षा को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया.
तीन माह के भीतर परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी
आयोग सचिव डॉ. शिव कुमार बर्नवाल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तीन माह के भीतर पुनः आयोजित की जाएगी.
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि आयोग इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर करेगा, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
गौरतलब है कि इस परीक्षा में प्रदेशभर से लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











